
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद के नेहरू आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एक कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी तरफ दूसरी कार से जा टकराई। हादसा राचाकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के कीसरा थाना क्षेत्र के मेडचल मलकाजगिरी जिले में हुआ।
पुलिस ने कहा कि घाटेसर की ओर से आ रही एक मर्सिडीज बेंज कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई। तभी तेज रफ्तार कार सड़क के दूसरी तरफ विपरीत दिशा से आ रही एक कैब में जा घुसी।
घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक हफ्ते से भी कम समय में ओआरआर पर यह दूसरी दुर्घटना है। 3 फरवरी को हिमायतसागर खंड में एक कार के एक ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
100 किमी प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किए गए आठ लेन के एक्सप्रेस वे में हाल के दिनों में रैश ड्राइविंग के कारण कई दुर्घटनाएं देखी गई हैं।
2021 में ओआरआर पर हुए 74 हादसों में कुल 58 लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल हादसों की संख्या में करीब 20 फीसदी की कमी आई थी।
Tagsहैदराबादहैदराबाद न्यूज़हैदराबाद पुलिसआउटर रिंग रोडसड़क हादसाHyderabadHyderabad NewsHyderabad PoliceOuter Ring RoadRoad Accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





