
x
मचा हड़कंप.
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने दो लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के ऐशमुकम कस्बे में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति जावेद हसन राठेर ने अपने माता-पिता सहित कई लोगों पर हमला किया।
मोहम्मद अमीन शाह और गुलाम नबी खादिम के रूप में पहचाने गए दो व्यक्ति मारे गए, जबकि उनके माता-पिता सहित कई अन्य घायल हो गए।
उसने पहले अपने परिवार के सदस्यों पर हमला किया जिसमें उसके माता-पिता घायल हो गए और बाद में बाहर आकर कई लोगों पर हमला किया।
अधिकारियों ने कहा, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मानसिक रूप से विक्षिप्त हमलावर को पकड़ लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





