
x
मचा कोहराम.
पणजी: दक्षिण गोवा के संगुएम में तारिपांतो में पुल से एक कार नदी में गिर गई जिसमें दो साल के लड़के सहित दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कर्चोरम फायर स्टेशन के कर्मियों ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार शाम को हुई घटना के बाद लापता हुए कार चालक की तलाश मंगलवार सुबह फिर से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, “कल रात हमने तीसरे व्यक्ति की तलाश करने की कोशिश की जो कार चला रहा था। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अब सुबह से ही हमने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।''
उन्होंने कहा, "घटना के तुरंत बाद मां और उसके दो साल के बेटे के शवों का पता चल गया।" क्रेन की मदद से नदी से कार को निकालाय गया जिसमें दोनों के शव थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





