भारत

ट्रक और बस की टक्कर में दो की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल

jantaserishta.com
23 July 2025 3:35 PM IST
ट्रक और बस की टक्कर में दो की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल
x
हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया.
वाशिम: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कारंजा-शेलूबाजार रोड पर पेडगांव फाटा के पास ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से छह यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा तब हुआ जब कारंजा से शेलूबाजार की ओर जा रही एक बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही कारंजा, शेलूबाजार और मंगरूलपीर से सभी उपलब्ध एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस और राहत टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को बचाने का काम शुरू किया।
गंभीर रूप से घायल 25 यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 6 यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, और डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं। वाशिम पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टक्कर के लिए कौन जिम्मेदार था। ट्रक चालक के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story