भारत

सार्वजनिक समारोह में गले मिलने और KISS करने के आरोप में कॉलेज के दो स्टूडेंट्स निलंबित

jantaserishta.com
22 Dec 2022 1:22 PM IST
सार्वजनिक समारोह में गले मिलने और KISS करने के आरोप में कॉलेज के दो स्टूडेंट्स निलंबित
x
लड़के के मुस्लिम और छात्रा के हिंदू होने के कारण मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया की उपस्थिति में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह में गले मिलने और चुंबन लेने के आरोप में दो स्टूडेंट्स को निलंबित किए जाने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया। लड़के के मुस्लिम और छात्रा के हिंदू होने के कारण मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।
कथित तौर पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा लड़के को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। वे लड़के से हिंदू लड़की के साथ रोमांस करने को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
मामले के सांप्रदायिक रूप लेने पर एक निजी कॉलेज के प्रबंधन ने बेल्थंगडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और छात्रों के खिलाफ ऑनलाइन अभियान चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
कॉलेज के प्रबंधक ने कहा था कि घटना की जानकारी होने के बाद दोनों छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि छात्रों ने उस समय रोमांस किया जब विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने पिछले सप्ताह बेलथांगडी शहर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लिया।
हालांकि, हिंदू कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि केवल हिंदू छात्रा को ही कॉलेज से निलंबित किया गया था। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story