भारत
दो मासूम बच्चियों ने कला प्रदर्शनी से हुई कमाई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दे दी, मुख्यमंत्री ने सराहा
jantaserishta.com
11 Nov 2025 11:59 AM IST

x
बेटियों ने वह कर दिखाया जिसके बारे में बड़े-बड़े लोग सिर्फ सोचते हैं पर करते नहीं हैं.
अमृतसर: पंजाब में आई बाढ़ से इस बार भारी नुकसान हुआ है। इस बीच अमृतसर की दो बेटियों मोक्ष सोई (7) और श्रीनिका शर्मा (6)) ने वह कर दिखाया जिसके बारे में बड़े-बड़े लोग सिर्फ सोचते हैं पर करते नहीं हैं। दोनों बच्चियों ने अपनी पहली आर्ट एक्जीबिशन से हुई पूरी कमाई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाब के सीएम मुख्यमंत्री भगवंत मान को दे दी।
इन बच्चियों का दिल उस समय पसीज गया, जब उन्होंने टीवी पर पंजाब में आई भयानक बाढ़ की तस्वीरें देखीं। इसके बाद उन्होंने अपनी बनाई हुई क्रोशे आर्ट की प्रदर्शनी लगाई और उसकी पूरी आय बाढ़ पीड़ितों को समर्पित कर दी।
इन बच्चियों से चेक स्वीकार करते समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुले दिल से उनकी मानवता और संवेदनशीलता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में बच्चों के मन में दूसरों के दुख को बांटने की भावना है। यह समाज का भविष्य उज्ज्वल है।
सात साल की मोक्ष सोई ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, "हमने पंजाब सीएम को चेक इसलिए दिया ताकि जो लोग बाढ़ में परेशान हैं, उनकी मदद हो सके। जब बाढ़ आई थी और मैं टीवी पर वो दृश्य देखती थी, तो मन करता था कि मैं टीवी के अंदर घुसकर ही मदद कर दूं। अब जब मैंने अपनी तरह से कुछ किया है, तो बहुत अच्छा लग रहा है।"
मोक्ष ने बताया कि उन्होंने और श्रीनिका ने मिलकर प्रदर्शनी लगाई और उससे जो पैसे मिले, वो सीएम को भेंट किए। कक्षा एक में पढ़ने वाली छह साल की श्रीनिका शर्मा ने कहा, "हमने प्रदर्शनी लगाकर पैसे जुटाए और वो पैसे पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिए ताकि बाढ़ पीड़ितों की सहायता हो सके। जब मैं टीवी पर बाढ़ की खबरें देखती थी, तो लगता था कि गाड़ी में बैठकर तुरंत मदद करने चली जाऊं। अब मदद करके बहुत अच्छा लग रहा है।"
श्रीनिका की मां पूनम ने कहा, "इन बच्चियों ने छोटी उम्र में समाज सेवा का जो उदाहरण दिया है, वह प्रेरणादायक है। हर अभिभावक को अपने बच्चों को ऐसे नेक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





