भारत
सास की हत्या के आरोप में बहू समेत दो गिरफ्तार, चोरी से कर ली थी दूसरी शादी
jantaserishta.com
18 July 2023 4:00 PM IST

x
दूसरे पति को भी गिरफ्तार किया है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हल्दौर थाना पुलिस ने 55 वर्षीय सास की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या के आरोप में बहू और उसके दूसरे पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमरूनिशा और जाहिद के रूप में हुई।
बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि 15 जुलाई को हल्दौर थाना पुलिस को एक महिला की हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। जांच करने पर खारी गांव में एक मकान के अंदर से 55 वर्षीय एक महिला का शव मिला, जिसकी गर्दन पर दबाव के निशान था। मृतका की पहचान खारी गांव निवासी जरीना खातून के रूप में हुई। एसएसपी ने कहा कि मृतका के बेटे द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई। शुरुआती जांच में पता चला कि कमरूनिशा, जरीना खातून के बेटे हनीफ की पत्नी थी। हनीफ की मौत के बाद बहू ने चोरी से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के मुद्दे पर जरीना खातून और कमरूनिशा के बीच विवाद था।
एसएसपी ने कहा कि आरोपी कमरूनिशा ने जुर्म कबूल किया है। पूछताछ में बताया कि उसके पति हनीफ की बीमारी के चलते छह वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। बच्चों के पालन-पोषण के लिए रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल जाती थी। इसी दौरान वह जाहिद के संपर्क में आई और दोनों ने चोरी से शादी कर ली। कुछ समय बाद पहले पति की मां को शादी के बारे में पता चल गया। जरीना ने कमरूनिशा को सभी जगह बदनाम कर दिया। इसी बात से परेशान होकर जाहिद के साथ मिलकर कमरूनिशा ने जरीना की गला दबाकर हत्या कर दी।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसहत्याबहूसासBijnorBijnor NewsBijnor Policemurderdaughter-in-lawmother-in-law
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





