
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के वोधपुरा वन क्षेत्र से दो आईईडी बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, विशेष इनपुट के आधार पर सेना ने हंदवाड़ा पुलिस के साथ सुबह वोधपुरा जंगल में खोज अभियान शुरू किया। संयुक्त अभियान में एनएच-701 के पास वोधपुरा रिज (चोटी) से लगभग पांच और सात किलोग्राम के दो आईईडी बरामद किए गए।
संयुक्त टीम ने तुरंत पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। आईईडी की पहचान विस्फोटक डिटेक्टरों और आर्मी डॉग से लैस इंडियन आर्मी हाइली ट्रेंड्स एक्सप्लोसिव डिटेक्शन टीम द्वारा की गई थी। किसी और आईईडी या आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना के लिए वोधपुरा जंगल क्षेत्र में सेना और हंदवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा गहन तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है। पुलिस ने कहा, "सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की तुरंत कार्रवाई से इलाके में एक बड़ी घटना टल गई।"
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर पुलिसहंदवाड़ाआईईडीJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir PoliceHandwaraIED
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





