भारत
शराब तस्करों के साथ साजिश रचने के आरोप में 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
9 Feb 2023 1:48 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
भरूच (गुजरात), 9 फरवरी (आईएएनएस)| गुजरात में गुरुवार को दो कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया जो पुलिस अधिकारियों व स्टेट मॉनिटिरंग सेल टीम की गतिविधियों की जानकारी शराब तस्करों को देते थे। भरूच जिला पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) लीना पाटिल ने बुधवार को दोनों कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया और गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इन कांस्टेबलों के खिलाफ शराब तस्करों के साथ मिल कर साजिश रचने का आपराधिक मामला दर्ज किया है। दोनों ने शराब तस्करों के साथ अधिकारियों और स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम की गतिविधियों की जानकारी साझा की थी।
डीएसपी लीना पटेल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कांस्टेबल मयूर खुमान और अशोक सोलंकी को शराब तस्करों को एसएमसी अधिकारियों, टीम के सदस्यों और भरूच पुलिस अधिकारियों की गतिविधियों का विवरण देते हुए पाया गया। उनके फोन जब्त कर लिए गए और एफएसएल को भेज दिए गए।
पुलिस उपाधीक्षक सी.के. पटेल को मामले की जांच करने के लिए नियुक्त किया गया। कांस्टेबलों और शराब तस्करों के खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद, एसओजी पुलिस इंस्पेक्टर ए.ए. चौधरी ने बुधवार को बी डिवीजन थाने में शिकायत दर्ज करायी।
डीएसपी ने कहा कि दोनों कांस्टेबलों को विभिन्न आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
Tagsगुजरातगुजरात न्यूज़गुजरात पुलिसभरूचभरूच न्यूज़शराब तस्करgujaratgujarat newsgujarat policebharuchbharuch newsliquor smuggler
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





