भारत
गार्डों ने फ्लैट मालिक को पीटा, हंगामा होने पर सोसाइटी के लोग भी जमा हुए
jantaserishta.com
24 Jun 2023 2:07 PM IST

x
बाउंसर भी वहां पहुंच गए.
ग्रेटर नोएडा: सोसायटी के गेट पर तैनात गार्ड और लोगों के बीच का विवाद लगातार सामने आता रहता है। शुक्रवार रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 2 में गार्डों ने एक फ्लैट मालिक की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार कराया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 निवासी अर्नब गोस्वामी शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी से सोसाइटी में आए थे। इस दौरान उनका गेट पर मौजूद गाडरें से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गार्डो ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर में गार्डों का साथ देने दो बाउंसर भी वहां पहुंच गए, उन्होंने भी अर्नव के साथ मारपीट की।
इस मारपीट की वजह से अर्नव के सिर और चेहरे पर काफी चोट आई हैं। हंगामा होने पर सोसाइटी के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि युवक ने शराब पी रखी थी और हंगामा कर रहा था। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बात कर मामले की जांच की जा रही है।
Tagsग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा न्यूज़ग्रेटर नोएडा पुलिसगार्डफ्लैट मालिकगौड़ सिटी दोGreater NoidaGreater Noida NewsGreater Noida PoliceGuardFlat OwnerGaur City 2
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





