भारत

कसा शिकंजा खान सर की कोचिंग के 2 गार्ड्स पर, मामले में नया ट्विस्ट आया

jantaserishta.com
4 Jun 2026 2:31 PM IST
कसा शिकंजा खान सर की कोचिंग के 2 गार्ड्स पर, मामले में नया ट्विस्ट आया
x
बड़ा अपडेट.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के विवाद में अब नया ट्विस्ट आ गया है. खान सर ने अपनी कोचिंग के बाहर 10 राउंड फायरिंग का दावा किया था. पटना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था, जिसके बाद खान सर ने अपने दावे से एक ही दिन में यू-टर्न ले लिया था. अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है.
अब पटना पुलिस ने फायरिंग के केस में खान सर की कोचिंग के ही दो गार्ड्स को उठा लिया है. रोशन आनंद की कोचिंग के लोगों और खान सर की कोचिंग के लोगों में जो मारपीट की घटना हुई थी, उसके बाद खान सर के ही गार्ड्स ने फायरिंग की थी. फायरिंग की इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बना लिया था.
उस शख्स को पकड़कर लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो डिलीट भी कराया था. हालांकि, यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में खान सर की कोचिंग के ही गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एक्शन में आई पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को पकड़ लिया है.
फायरिंग केस में आए इस नए ट्विस्ट के बाद अब कोचिंग संचालक खान सर के ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. दरअसल, इस पूरे विवाद के बीच पुलिस ने ज्ञानदीप कोचिंग के डायरेक्टर को पकड़ लिया था. ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने खान सर की कोचिंग के गार्ड्स को भी पकड़ लिया है.
गौरतलब है कि पटना के मुसल्लहपुर में खान सर का कोचिंग सेंटर है. इस कोचिंग सेंटर पर दो जून की रात में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई थी. आरोप ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर लगा. रात में खान सर ने फायरिंग का भी आरोप लगाया. हालांकि, पटना पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उनकी ओर से फायरिंग की घटना का कोई जिक्र नहीं किया गया. वह 24 घंटे से भी कम समय में अपने बयान से पलट गए थे. बाद में पटना पुलिस ने घटना को लेकर जो बयान जारी किया, उसमें भी फायरिंग की बात नहीं थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story