भारत

यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट भिड़े, चला चाकू, एक की मौत

jantaserishta.com
29 March 2025 4:34 PM IST
यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट भिड़े, चला चाकू, एक की मौत
x
देखें वीडियो.
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में मौजूद पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई. यूआईईटी सेक्टर-25 में एबीवीपी द्वारा आयोजित हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की स्टार नाइट खत्म होने के बाद छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि पत्थरबाजी और चाकूबाजी शुरू हो गई. इस हिंसक संघर्ष में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हिमाचल प्रदेश के आदित्य ठाकुर की मौत हो गई.
PU में शुक्रवार को साइट्रॉन फेस्ट के तहत मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस रखी गई थी. कार्यक्रम शांतिपूर्वक समाप्त हो गया, लेकिन जब छात्र लौट रहे थे, तब कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया. मामला बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और फिर चाकूबाजी शुरू हो गई.
इस संघर्ष में पीयू के तीन छात्र और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं का एक छात्र घायल हुआ. एक छात्र के कंधे पर चाकू लगा, जबकि दूसरे की जांघ और घुटने के पास गंभीर चोटें आईं. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हिमाचल प्रदेश के रहने वाले आदित्य ठाकुर की मौत हो गई.
पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हमलावर पास की झुग्गी बस्ती के हो सकते हैं. पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और घायलों के बयान दर्ज कर रही है.
पुलिस को शक है कि यह हिंसा छात्र संगठनों की गुटबाजी से जुड़ी हो सकती है. हाल ही में पीयू में अर्जन ढिल्लों और गुरदास मान के कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द कर दिए गए थे, जबकि एबीवीपी द्वारा आयोजित यह शो बिना रुकावट के पूरा हुआ. ऐसे में छात्र संगठनों के बीच तनाव की आशंका जताई जा रही है.
पीयू के यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी चीफ विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों में पीयू के तीन और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक छात्र शामिल हैं. वहीं, पीयू पुलिस चौकी के अधिकारी ने पुष्टि की कि हमलावरों ने यूआईईटी कैंपस के बाहर छात्रों पर हमला किया.
इस घटना के बाद PU कैंपस में तनाव का माहौल है. पुलिस घटना के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है. इस हमले ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना का वीडियो भी सामने आया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story