भारत
ज्योत लेकर जा रहे श्रद्धालुओं के दो गुट भिड़े, खून खराबा
jantaserishta.com
25 Sept 2025 2:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: नवरात्रि के मौके पर दिल्ली के कालकाजी मंदिर से ज्योत लेकर जा रहे श्रद्धालुओं के दो गुटों में झगड़ा हो गया जो बाद में खूनखराबे तक पहुंच गया. दोनों समूह एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे. इस बीच डीजे की तेज आवाज पर विवाद बढ़ा और बात हाथापाई तक पहुंच गयी. इसके बाद एक गुट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया.
इस वारदात में 26 साल के विनोद कुमार और 29 साल के मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को मौके से ही एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. सूचना मिलते ही आईपी एस्टेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक दूसरा गुट ज्योत लेकर वहां से जा चुका था.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया. जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान कन्हैया उर्फ विवेक (21) और 17 साल के नाबालिग के रूप में हुई है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.
पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके. नवरात्रि जैसे धार्मिक अवसर पर इस तरह की हिंसा ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





