
x
जानें पूरा मामला.
तापी: गुजरात में तापी जिले के कुकरमुंडा इलाके में बुधवार देर रात दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हो गई. बाइक चालक के साथ हुई मामूली बहस के बाद मामला बिगड़ गया और दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए.
कुकरमुंडा के खटिक फलिया में पत्थरबाजी के दौरान दस लोग घायल हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही तापी जिला पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. झड़प के बाद फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. यह इलाका गुजरात और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर है.
तापी जिला पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर 12 से 13 लोगों को हिरासत में लिया है. आगे की जांच की जा रही है. इस पत्थरबाजी में कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. कुछ घायलों को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के सरकारी अस्पताल में तो कुछ को निझर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





