भारत

रिश्वत लेते 2 सरकारी कर्मचारी पकड़ाए, 3 महीने में 14 गिरफ्तारियां

jantaserishta.com
27 Sept 2023 2:06 PM IST
रिश्वत लेते 2 सरकारी कर्मचारी पकड़ाए, 3 महीने में 14 गिरफ्तारियां
x
पंचायत सचिव और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शामिल...
रांची: झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को चतरा जिले के गिद्धौर ब्लॉक के दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मियों में पंचायत सचिव कमलेश वर्मा और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सीताराम रजक शामिल थे।
ये दोनों 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत मनरेगा की योजनाओं में भुगतान के नाम पर एक ग्रामीण से घुस ले रहे थे। इन दोनों ने जैसे ही रिश्वत की रकम वसूली, कार्यालय के पास ही मौजूद एसीबी की हजारीबाग जिले की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। सूरज साव नामक जिस व्यक्ति ने रिश्वत दिये, उसने पहले ही एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में शिकायत सही पाये जाने के बाद मामला दर्ज कर यह कार्रवाई की गई।
एसीबी टीम की अगुवाई डीएसपी विमलेश त्रिपाठी कर रहे थे। झारखंड में पिछले तीन महीनों के दौरान एसीबी ने 14 अफसरों-कर्मियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इसी महीने बीते छह सितंबर को कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया नगर परिषद के सिटी मैनेजर को एक विज्ञापन एजेंसी संचालक से 25 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह दो सितंबर को धनबाद में डीसी ऑफिस के क्लर्क कृष्णेंदु चौधरी, इसी जिले में एक राजस्व कर्मचारी और जमशेदपुर के बागबेड़ा थाने के एएसआई को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।
निगरानी विभाग और एंटी करप्शन ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि हर आठवें-नवें दिन कोई न कोई रिश्वतखोर पकड़ा जाता है। रिश्वतखोरी के सबसे ज्यादा मामले पुलिस विभाग में हैं। सिर्फ एसीबी की धनबाद इकाई ने पिछले 14 महीनों में आठ पुलिस अफसरों-कर्मियों को घुसखोरी के आरोप में पकड़कर जेल भेजा। इसके अलावा सबसे ज्यादा राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, इंजीनियरिंग विभाग, बिजली शिक्षा, पथ निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े जाते हैं।
बता दें कि निगरानी विभाग ने राज्य मुख्यालय रांची के अलावा दुमका, पलामू, हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर में कार्यालय खोले हैं, जहां लोग रिश्वतखोरी की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story