भारत

Trains Collide: दो मालगाड़ियों की टक्कर, 2 लोको पायलट घायल

jantaserishta.com
2 Jun 2024 10:10 AM IST
Trains Collide: दो मालगाड़ियों की टक्कर, 2 लोको पायलट घायल
x
देखें वीडियो.
चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रविवार सुबह दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई जिसमें उनके कई डिब्बे पटरी से उतर गये। हादसे में दो लोको पायलटों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा फतेहगढ़ साहिब में माधोपुर से पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मालगाड़ियों के कई डिब्बे पटरी से उतर गये। शुरुआती वीडियो में दिख रहा है कि एक मालगाड़ी दूसरी पर चढ़ गई है। डिब्बों को काफी नुकसान पहुंचा है और उनके पहिये खुलकर पटरी पर और आसपास बिखड़ गये हैं। उनमें लदा माल भी बिखर गया है। गनीमत यह रही कि एक मालगाड़ी के डिब्बे गिरकर बगल की पटरी पर यात्री गाड़ी को छूकर रह गये। हादसे में अब तक किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।
दोनों घायल लोको पायलटों को श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और मार्ग पर यातायात सुचारू करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story