भारत

दो लड़कियां भागी: लेस्बियन लड़की कोचिंग से भगा ले गई अपनी 'गर्लफ्रेंड, थाने पहुंचे घर वाले, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
26 March 2021 11:46 AM IST
दो लड़कियां भागी: लेस्बियन लड़की कोचिंग से भगा ले गई अपनी गर्लफ्रेंड, थाने पहुंचे घर वाले, जानिए पूरा मामला
x
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला.

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की पर दूसरी लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगा है. गायब हुई लड़की के घरवालों ने उसकी सहेली पर अपहरण का आरोप लगाया है. उधर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है. हालांकि तीन दिन लापता रहने के बाद अब लड़की मिल गई है.

दरअसल, 22 मार्च को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 20 साल की युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. अगले दो दिन तक उसकी कोई जानकारी नहीं लगी तो परिजन 24 मार्च की दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचे, उन्होंने उसकी ही दोस्त पर अपहरण करने के आरोप लगाते हुए तलाशने की गुहार लगाई.
इसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम को लड़की को सही सलामत ढूंढ लिया और अब वो उससे पूछताछ कर रही है. एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि लड़की को बरामद किया गया है उससे पूछताछ की जा रही है. उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
बताया जा रहा है कि दोनों लडकियां समलैंगिक हैं और दोनों सहमति के आधार पर भागी हैं. सिविल लाइन के संजय नगर में रहने वाली लड़की को खुरई की उसकी दोस्त पर ही कोचिंग से लौटते समय अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है. फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस की पूछताछ चल रही है.
गुम हुई लड़की के पिता का कहना है कि मेरी बेटी दो दिन से लापता थी. उसकी सहेली लड़की उसे कोचिंग से ले गई थी. वहीं लड़की की मां ने आरोप लगाया कि एसपी साहब बोल रहे हैं जांच करवा रहे हैं लेकिन पुलिस से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story