दो लड़कियों ने घर से भागकर एक दूसरे से कर ली शादी, जादू-टोना का शक

चूरू: राजस्थान में दो लड़कियों के बीच शादी का एक मामला सामने आया है. एक साल पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. नवंबर 2021 में दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. घर वालों को इस बारे में पता नहीं था लेकिन पिछले दिनों जब हरियाणा में पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो लड़कियों ने शादी करने का खुलासा किया.बताया जा रहा है कि ममता नायक चूरू के रतनगढ़ की रहने वाली है और कृष्णा नायक हरियाणा की रहने वाली हैं. दोनों के बारे में हालांकि ये बताया जा रहा है कि उनके परिवारो की पहले से रिश्तेदारी और जानपहचान थी. दोनों की शादी के बारे में जब परिवार वालों को पता लगा तो वो कह रहे है कि इन पर किसी ने किसी ने जादू-टोना करा दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





