भारत

दो लड़कियों ने आपस में की शादी, VIDEO सामने आया

jantaserishta.com
20 Dec 2024 8:29 AM IST
दो लड़कियों ने आपस में की शादी, VIDEO सामने आया
x
देखें वीडियो.
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। इसमें एक लड़की ने शादी करने के लिए अपना जेंडर ही चेंज करवा लिया। गुरुवार को इस शादी से जुड़ा फोटो और वीडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए सात लाख रुपये खर्च किए हैं।
मामला कन्नौज के सरायमीरा स्थित देविन टोला मोहल्ले का है। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद धूमधाम से शादी समारोह हुआ। लोगों ने बताया कि यहां शादी की सभी रस्में निभाई गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कुछ दिन दोनों रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इसके बाद उसने जेंडर चेंज करवाने के लिए कई ऑपरेशन करवाए। इसके बाद दोनों के परिवार राजी हो गए। उन्होंने बड़े धूमधाम से शादी कर ली।
यह कोई ऐसी पहली घटना नहीं है। पिछले साल उत्तर प्रदेश के बरेली में भी ऐसी घटना सामने आ चुकी है। बदायूं की लड़की बरेली में पढ़ाने आई थी। उसकी मुलाकात प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वाली दूसरी लड़की से हुई। दोनों में दोस्ती बढ़ती गई। दोनों साथ-साथ वक्त गुजारने लगीं। दोनों का प्रेम इस हद तक पहुंच गया कि उन्होंने साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।
दोनों के परिवार वालों को जब पता चला तो विरोध भी हुआ। परिवार वालों ने दोनों को समझाया। लड़कियों ने परिवार के विरोध को दरकिनार कर दिया। एक लड़की जेंडर परिवर्तन कराने के लिए तैयार हो गई।
डॉक्टरों के बारे में जानकारी जुटाई। यहां तक कि जटिल मेडिकल प्रक्रिया से गुजरकर एक लड़की ने अपना जेंडर बदलवा लिया। इसके बाद दोनों ने कानूनी राय भी ली। फिर, शादी के लिए जिला प्रशासन के सामने अर्जी भी डाली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story