भारत

2 लड़कियों ने की शादी, सोशल मीडिया पर तहलका मचा

jantaserishta.com
25 Dec 2025 8:48 AM IST
2 लड़कियों ने की शादी, सोशल मीडिया पर तहलका मचा
x
जानें स्टोरी.
सुपौल: बिहार के सुपौल जिले से एक अनोखा शादी का वीडियो सामने आया है, जहां दो युवतियों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से समलैंगिक शादी रचा ली. इस विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
यह मामला त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 का है. बताया जा रहा है कि एक मॉल में काम करने वाली दो युवतियां पूजा गुप्ता और काजल कुमारी ने मंगलवार देर रात त्रिवेणीगंज मेला ग्राउंड स्थित एक मंदिर में सादगी से विवाह किया. शादी के दौरान मंदिर परिसर में बहुत कम लोग मौजूद थे, जिस कारण यह घटना तत्काल किसी की नजर में नहीं आई.
जानकारी के अनुसार, दोनों की पहचान करीब दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदला और फिर यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. एक-दूसरे को लंबे समय तक समझने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया. इसी निर्णय के तहत उन्होंने मंदिर में गैस चूल्हा जलाकर उसके चारों ओर सात फेरे लिए और विवाह की रस्म पूरी की.
बताया जा रहा है कि दोनों युवतियाँ पिछले दो महीनों से वार्ड 18 में किराए के एक कमरे में साथ रह रही थीं और एक ही मॉल में काम करती हैं. शादी के बाद जब वे अपने कमरे पर लौटीं और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो मोहल्ले में हलचल मच गई. सच्चाई जानने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. इसी बीच दोनों ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया.
नवविवाहित युवतियों की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज गोशाला चौक निवासी पूजा गुप्ता और शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा निवासी काजल कुमारी के रूप में हुई है. इस विवाह में पूजा गुप्ता ने दूल्हे की भूमिका निभाई, जबकि काजल कुमारी दुल्हन बनीं.
दोनों का कहना है कि उन्हें लड़कों में कोई रुचि नहीं है और उनका रिश्ता भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित है. वे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हैं. युवतियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने आपसी सहमति से एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं और समाज की परवाह किए बिना अपने फैसले पर अडिग हैं. फिलहाल, यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे लेकर इलाके में अलग-अलग चर्चा हो रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null