भारत

आपस में सरेआम भिड़ गईं 2 लड़कियां, Video में देखिए

jantaserishta.com
22 May 2024 4:56 PM IST
आपस में सरेआम भिड़ गईं 2 लड़कियां, Video में देखिए
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: लंबे समय से DMRC (डीएमआरसी) की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाने के लिए फालतू हरकतें करता. इसके अलावा कई बार सीट को लेकर भी झगड़े होते हैं. ताजा मामला मेट्रो के अंदर दो लड़कियों के बीच विवाद का है.
आमने -सामने सीट पर बैठे बहस करते हुए पहली लड़की कहती है- इसने देखा नहीं कभी देख के पागल हो गई है दिल्ली मेट्रो को. इसपर दूसरी जवाब देती है- 10 सालों से यहीं रह रही हूं, मेट्रो क्या तेरे बाप की है? फिर पहली लड़की कहती है- तू अपने बाप पर जा.
इतने में मेट्रो में सवार कोई अन्य महिला पहली लड़की को समझाती है- छोड़ दो उसे उसका बच्चा है छोटा. तब पहली लड़की कहती है- बताओ क्या सिखाएगी ये अपने बच्चे को.फिर दूसरी लड़की जवाब देती है- वही जो तेरे बाप ने सिखाया है तुझे.
मेट्रो में किसी ने इस पूरे झगड़े का वीडियो बना लिया और ट्विटर अकाउंट @gharkekalesh पर शेयर कर दिया. ये वीडियो तुरंत वायरल हो गया और लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. कई लोगों ने कहा- मेट्रो में तो ये रोज का तमाशा हो गया है. एक अन्य ने लिखा- भाई दिल्ली मेट्रो अखाड़ा बन गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story