भारत

तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

jantaserishta.com
27 May 2026 1:04 PM IST
तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
x
गांव में चीख-पुकार मच गई.
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। बुधवार सुबह तालाब में दोनों बच्चियों का शव मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्चियों की पहचान पतरिहा कलां गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की आठ वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी और परमेश्वर राम की 10 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बच्चियां मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने के लिए निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।
बुधवार सुबह कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में ग्रामीणों ने दो शव तैरते देखे। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर श्री बंशीधर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लकड़ी चुनने के दौरान दोनों बच्चियां तालाब के पास पहुंच गईं और नहाने या पानी लेने के क्रम में गहरे पानी में चली गईं, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story