भारत

दो लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा हड़कंप

Admin2
2 Oct 2022 9:29 AM GMT
दो लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

कानपूर: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक गांव की दो लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों लड़कियां तालाब में नहाने के लिए कूदी थीं। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम डोमाई निवासी अंशु पुत्री मदारी 15 व अर्चना देवी पुत्री लहरी उर्फ पाटनदीन 14 वर्ष रविवार सुबह बकरी चराने के लिए गई थी। दोनों गांव के बाहर स्थित तालाब पर पहुंची जहां बकरियों को चरने के लिए छोड़ दिया। इसके बाद दोनों बालिकाएं नहाने के लिए तालाब में कूद गई। नहाते समय दोनों तालाब के गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आस पास के बच्चे भागते हुए गांव पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ परिजन तालाब पर पहुंच गए। लोगों ने तालाब में कूदकर दोनों बालिकाओं को बाहर निकाला लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। शव देख परिजनों के कोहराम मच गया।

Next Story