भारत

दो लड़कियां गिरफ्तार, बेरोजगारों को ऐसे फंसाया

jantaserishta.com
20 Jun 2022 12:35 PM IST
दो लड़कियां गिरफ्तार, बेरोजगारों को ऐसे फंसाया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नोएडा: यूपी के नोएडा में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. गिरफ्तार पांच आरोपियों में दो लड़कियां भी शामिल हैं. दरअसल, नोएडा थाना-20 की पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक गिरोह बेरोजगार लोगों को फोन करके नौकरी का झांसा देता है. फिर उनसे रुपयों की डिमांड करता है.

पूछताछ में पता चला है कि दोनों लड़कियां अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर युवाओं से रुपए हड़प लेती हैं. बाकी साथी उन लोगों की डिटेल लड़कियों को उपलब्ध करवाते हैं जिन्हें नौकरी की जरूरत होती है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सेक्टर-18 से गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने एक ऑफिस रेंट पर लिया है, जहां से ये लोग फोन करके बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाते हैं.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिया चौहान, अंशु गुप्ता, अभिषेक यादव, आर्यन गुप्ता और किशन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इसके कब्जे से 8 मोबाइल, 27 रसीदबुक, रिक्रूटमेंट फार्म और 3370 रुपए बरामद किए हैं.
थाना 20 प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यह लड़कियां अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर युवाओं को नौकरी दिलवाने की बात कहती हैं. उसके बाद युवाओं को अपने ठिकाने पर बुलाकर उनको नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसे ऐंठती हैं. ये गैंग नोएडा में पिछले 6 महीनों से इसी तरह ठगी कर रहा है. कुछ दिन पहले एक युवक इस गैंग का शिकार हुआ था. उसी ने थाने पर आकर शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस की एक टीम ने जांच शुरू की. रविवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story