भारत
फल लाने जा रहे दो दोस्तों की कार से टक्कर में मौत, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए
jantaserishta.com
4 Aug 2025 3:41 PM IST

x
मचा कोहराम.
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। संझौली थाना क्षेत्र में सोमवार को कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि काराकाट थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित थार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, आरा-सासाराम मुख्य पथ पर सोमवार सुबह संझौली थाना क्षेत्र के बैरी गांव के समीप बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मतुली गांव निवासी गोपाल कुमार और पवन कुमार, दोनों दोस्त, सोमवार की सुबह उपवास के लिए बाजार फल खरीदने के लिए घर से निकले थे। इसी क्रम में बैरी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
बताया गया कि पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं। इधर, रविवार की शाम काराकाट थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित थार ने सड़क के किनारे खड़ी एक महिला को टक्कर मार दी और सड़क के किनारे जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। इस घटना में तीन से चार लोगों के घायल होने की भी खबर है। मृतक महिला की पहचान जमुआ निवासी बबीता देवी के रूप में हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





