भारत

दो मालगाड़ियों की टक्कर, दर्जनों डिब्बे पटरी से उतरे

jantaserishta.com
9 Aug 2025 10:04 AM IST
दो मालगाड़ियों की टक्कर, दर्जनों डिब्बे पटरी से उतरे
x
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया.
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला जिले में स्थित चांडिल जंक्शन के पास शनिवार को एक भीषण रेल हादसा हुआ। आद्रा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में सुबह लगभग 4 बजे दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई, जिससे दर्जनों बोगियां पटरी से उतर गईं और रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही एक आयरन लदी मालगाड़ी चांडिल स्टेशन पार करने के बाद पटरी से उतर गई। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी डिरेल ट्रेन की बोगियों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी ट्रेन के भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। गनीमत रही कि यह टक्कर सिर्फ दो मालगाड़ियों के बीच हुई। अगर इसकी जगह कोई यात्री ट्रेन होती, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने कहा है कि सुबह तेज आवाज सुनी और जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने दोनों मालगाड़ियों को आपस में टकराते हुए पाया। लोगों ने कहा कि अगर उस समय कोई यात्री ट्रेन वहां से गुजर रही होती, तो एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी।
रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। टक्कर के बाद इस मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और वैकल्पिक मार्गों से ट्रेनों को संचालित करने की कोशिश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story