भारत

टमाटर और प्याज की माला पहनकर मतदान करने पहुंचे दो किसान

jantaserishta.com
20 May 2024 3:24 PM IST
टमाटर और प्याज की माला पहनकर मतदान करने पहुंचे दो किसान
x
केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोमवार को दो किसानों ने अनोखा तरीखा अपनाया।
नासिक: केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोमवार को दो किसानों ने अनोखा तरीखा अपनाया। वे टमाटर और प्याज की माला पहनकर निफाड शहर के नैताले में एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे।
दोनों ने टमाटर और प्याज की माला पहनकर केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विराेध जताया। मतदान केंद्र में प्रवेश करने के पहले वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को थोड़ी देर के लिए रोका और उनके माला की जांच की। इसके बाद उन्हें मतदान केेंद्र में जाने दिया।
मतदान के बाद दोनों किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों से असहमति जताते हुए कहा कि इस समय किसान बेहद परेशानी का सामना कर रहे हैं। हाल ही में इलाके में हुई बेमौसम बारिश और ओला गिरने के कारण उनकी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story