भारत

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आपस में भिड़े एनएसयूआई के 2 गुट, VIDEO

jantaserishta.com
13 Feb 2023 4:51 PM IST
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आपस में भिड़े एनएसयूआई के 2 गुट, VIDEO
x
मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
देहरादून (आईएएनएस)| देहरादून के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एनएसयूआई के गुट आपस में भिड़ गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। उधर, शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। धारा 144 के उलंघन में चार नामजद और 50-60 अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली और देहरादून लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को भी बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन जारी रहा।
इस बीच देहरादून में प्रदर्शन को लेकर पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नीरज कुंदन का एक गुट ने विरोध शुरू कर दिया। थोड़ी देर में मामला बढ़ गया है और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया।
वही, दूसरी तरफ शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पत्थरबाजी और उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं की जमानत पर भी सुनवाई होनी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story