भारत
तिजोरी चोरी के मामले में कानपुर चिड़ियाघर के दो कर्मचारी निलंबित
jantaserishta.com
10 Feb 2023 11:21 AM IST

x
कानपुर (आईएएनएस)| कानपुर चिड़ियाघर के एक क्लर्कऔर एक गार्ड को चिड़ियाघर से तिजोरी चोरी के मामले में निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि बदमाश कैश रूम से 2.5 क्विंटल की तिजोरी लेकर चंपत हो गए थे। इसे तोड़ने में नाकाम रहने पर चोरों ने चिड़ियाघर परिसर में लकड़ी के पुल के नीचे भूसे में तिजोरी को छिपा दिया और फरार हो गए।
मामले सामने आने के बाद पुलिस ने तलाशी के दौरान तिजोरी बरामद कर ली।
चिड़ियाघर के निदेशक के.के. सिंह ने कहा कि दोनों कर्मचारियों टिकट बुकिंग क्लर्क बृजेश और सुरक्षा गार्ड भरत सिंह को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
सिंह ने कहा कि क्लर्क ने बताया था कि 26 जनवरी को टिकट बिक्री से 5.92 लाख रुपये आए थे, लेकिन जब तिजोरी मिली, तो उसमें सिर्फ 5.62 लाख रुपये नकद मिले।
उन्होंने कहा कि चौकीदार को परिसर की ठीक से निगरानी नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बदमाशों ने 26 जनवरी की रात कानपुर चिड़ियाघर के कैश रूम से ढाई क्विंटल वजनी तिजोरी चोरी कर ली थी।
27 जनवरी की सुबह जब अधिकारी कैश रूम पहुंचे, तो बाहर से ताला लगा मिला, लेकिन तिजोरी गायब थी। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने 28 जनवरी को चिड़ियाघर परिसर से तिजोरी बरामद की थी।
Tagsकानपुर चिड़ियाघरतिजोरी चोरीकर्मचारी निलंबितनिलंबितकानपुर न्यूज़Kanpur zoovault stolenemployee suspendedsuspendedKanpur News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





