भारत

व्यापारी को लूटने के आरोप, दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

jantaserishta.com
4 April 2024 2:57 PM IST
व्यापारी को लूटने के आरोप, दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
x
कलेक्टर ने किया निलंबित.
पणजी: गोवा पुलिस ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने खुद को आईटी अधिकारी बताकर एक व्यापारी से कथित तौर पर 16 लाख रुपये लूट लिए। गोवा पुलिस ने कहा, "आरोपियों की पहचान नीतीश नवनाथ नाइक, (एलडीसी) और अनिरुद्ध पवार के रूप में हुई है। पवार को दक्षिण गोवा में डाबोलिम विधानसभा क्षेत्र के फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी के रूप में तैनात किया गया था।"
कलेक्टर और दक्षिण गोवा जिला चुनाव अधिकारी ए अश्विन चंद्रू ने दोनों सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, एक उड़न दस्ते ने व्यवसायी के वाहन को रोक लिया और कार में मिली 16 लाख रुपये की नकदी जब्त कर लीई, लेकिन इसकी सूचना चुनाव कार्यालय को नहीं दी गई। इसके बाद व्यवसायी ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story