भारत

ट्राम्बे में दो ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स बरामद

jantaserishta.com
6 Oct 2025 9:48 PM IST
ट्राम्बे में दो ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स बरामद
x
बरामद
Mumbai मुंबई: पुलिस ने ट्राम्बे इलाके में कार्रवाई करते हुए दो सप्लायर को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। ट्राम्बे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में दो व्यक्ति ड्रग्स की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैज अली खान और जाहिद जहांगीर अली शेख के रूप में हुई है। दोनों ट्राम्बे के चिता कैंप इलाके के निवासी हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताई जा रही है। इससे पहले, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई इकाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आईं दो महिला यात्रियों से 79.5 करोड़ रुपए की 7.95 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी। इस मामले में दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
टीम ने जब इस पदार्थ की एनडीपीएस फील्ड किट से जांच की, तो इसके कोकीन होने की पुष्टि हुई। एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया गया। अधिकारियों ने तुरंत नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम 1985 के तहत ड्रग्स को जब्त कर लिया और दोनों आरोपी यात्रियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, 27 सितंबर को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस ऑपरेशन में 2 करोड़ 4 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद की गई थी, जिसमें 198 ग्राम मेफेड्रोन, 6.233 किलोग्राम गांजा, 346 ग्राम हेरोइन और 3,460 नशीली गोलियां शामिल थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story