भारत

दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की तीन करोड़ की हेरोइन

jantaserishta.com
28 Dec 2021 4:43 PM IST
दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की तीन करोड़ की हेरोइन
x
जानें कहां?

शाहजहांपुर: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहजहांपुर जनपद की मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ कीमत की 700 ग्राम मॉरफीन (हेरोइन ) जब्त कर दो लोगों को पकड़ा। यह मादक पदार्थ बरेली से शाहजहांपुर लाकर हाईवे किनारे होटल-ढाबों पर सप्लाई करने के लिए लाया जा रहा था। साथ ही पुलिस ने तस्करों से दो बाइक व दो मोबाइल बरामद किए।

एसपी एस आनंद के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थो की रोकथाम व मादक पदार्थ तस्करो की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। इसी क्रम में मीरानपुर कटरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सोलंकी व उनकी टीम को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर सरकारी अस्पताल के पास नहर की पटरी पर शमशान भूमि के सामने से बरेली जिले के थाना फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी खालिद व थाना किला के मोहल्ला बागरगंज निवासी मोहम्मद फैज को पकड़ा। दोनों से 700 ग्राम मॉरफीन बरामद की। एनडीपीएस एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शानू निवासी काकाटोला कब्रिस्तान की ओर थाना बारादरी जनपद बरेली से मारफीन (हेरोइन ) लेकर आते हैं। हाईवे किनारे बने होटल व ढाबों पर सप्लाई करते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story