नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, दर्जन मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज

ग्रेटर नोएडा: एनसीआर में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर एक दर्जन मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। थाना सूरजपुर पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 2 …
ग्रेटर नोएडा: एनसीआर में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर एक दर्जन मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
थाना सूरजपुर पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना सूरजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त — रवि कुमार को थाना क्षेत्र के साइट सी में सुन्दर ढाबा के सामने औद्योगिक क्षेत्र से और गौरव को कन्टेनर डिपो के सामने तिलपता से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का पुराना भी आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने जब इसकी जानकारी की तो पता चला कि इन दोनों पर आधा-आधा दर्जन मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
पुलिस इनके और भी आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनकी सप्लाई किन जगहों पर थी।
