
x
जानें वजह.
लखनऊ (आईएएनएस)| यूपी के स्वास्थ्य विभाग में लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को लंबे समय से गैरहाजिर दो डॉक्टरों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को गैरहाजिर डॉक्टरों को बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।
शामली स्थित ऊंचा गांव पीएचसी के डॉक्टर किरनपाल सिंह लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। छुट्टी की सूचना किसी भी अधिकारी को नहीं दी है। अनैतिक कार्यों की वजह से विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इसका डिप्टी सीएम ने संज्ञान लिया है। शासकीय ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित होने के कारण एक डॉक्टर को बर्खास्त करने की संस्तुति डिप्टी सीएम ने की है। इस संबंध में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।
कुशीनगर के बहादुरपुर पीएचसी के डॉक्टर प्रवीर कुमार सिंह भी लगातार गैरहाजिर हैं। डिप्टी सीएम के आदेश के बाद डॉ प्रवीर को बर्खास्त कर दिया गया है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि गैरहाजिर व लापरवाह डॉक्टरों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे डॉक्टरों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। कठोर कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर तय समय पर ओपीडी में बैठे। वार्ड में भर्ती मरीजों को देखें। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tagsड्यूटीडॉक्टर बर्खास्तडॉक्टरयूपी स्वास्थ्य विभागयूपीDutydoctor sackeddoctorUP Health DepartmentUP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





