भारत

दो श्रद्धालुओं की कुचलकर मौत

jantaserishta.com
3 Dec 2022 11:01 AM IST
दो श्रद्धालुओं की कुचलकर मौत
x
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कनक दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिए श्रीकाकुलम जिले से विजयवाड़ा जा रहे भक्तों को एक कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में दो श्रद्धालुओं ईश्वर राव और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
भवानी दीक्षा दशहरा के बाद कनक दुर्गा मंदिर में मनाया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। भक्त 40 दिनों तक दीक्षा लेते हैं। इस दौरान वे लाल वस्त्र पहनते हैं और विशेष प्रार्थना करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story