भारत

एक घर में दो शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जनता से की अपील, अफवाहों पर ध्यान न दें

jantaserishta.com
27 Jan 2025 10:46 PM IST
एक घर में दो शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जनता से की अपील, अफवाहों पर ध्यान न दें
x

सांकेतिक तस्वीर

अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार को एक घर में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना कांदिवली के हनुमान नगर इलाके की बताई जा रही है, जहां एक महिला और एक अन्य व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया।
मृतक महिला की पहचान पुष्पा दत्त (34) के रूप में की गई है, जबकि दूसरे शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि दोनों शव घर के अंदर फंदे से लटके हुए मिले, जिसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला संज्ञान में आते ही समता नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच कार्य में जुट गए। पुलिस के अनुसार, इस घटना को लेकर प्रारंभिक जांच जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम जल्द से जल्द घटनाक्रम के सही कारणों का पता लगाने के लिए जुटी हुई है।
समता नगर पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे घटना के कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि हत्या या आत्महत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। मुंबई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच में भी काफी मदद मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story