भारत

होटल में मिली 2 लाश, एक चार बच्चे का पिता तो महिला एक बच्ची की मां निकली, फैली सनसनी

jantaserishta.com
24 April 2024 11:25 AM GMT
होटल में मिली 2 लाश, एक चार बच्चे का पिता तो महिला एक बच्ची की मां निकली, फैली सनसनी
x

सांकेतिक तस्वीर

दोनों मृतक चार दिनों से होटल के कमरे में ठहरे हुए थे।
जनकपुरधाम: नेपाल के जनकपुरधाम के रामानंद चौक स्थित होटल के कमरे में एक प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान मोतिहारी जिले के पिपरा गांव के 31 वर्षीय हितेन्द्र पासवान लोहारपट्टी नगरपालिका वार्ड 4 के खुट्टा गांव के 25 वर्षीय प्रियंका कापर के रूप में की गयी है। मृतका प्रियंका कापर का मायका पिपरा गांव में है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय धनुषा से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक चार दिनों से होटल के कमरे में ठहरे हुए थे।
आज सुबह मृतक महिला की डेढ़ वर्षीय पुत्री के रोने की आवाज पर होटल के कर्मचारी ने रूम को खुलवाने की कोशिश की। लेकिन काफी देर तक आवाज नहीं आने पर होटल प्रबंधक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट का लॉक तोड़कर कमरा खुलवाया। जहां दोनों फंदे से झूलते मिला।
जब पुलिस कमरे में पहुंची तो फर्श पर डेढ़ साल की बच्ची रो रही थी। पुलिस ने बताया कि प्रेमी चार बच्चे का पिता है। वहीं महिला को एक बच्ची है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल भेज दिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दी गयी। वहीं मामले की छानबीन कर रही है। आत्महत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
Next Story