भारत
एनसीआर में दो दिनों का येलो अलर्ट, इस सप्ताह बारिश के साथ तापमान में रहेगी गिरावट
jantaserishta.com
28 Jun 2025 10:42 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 28 और 29 जून को क्षेत्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, इन दो दिनों के दौरान दिन और रात में बिजली की चमक, बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन शाम और रात के समय आंधी-तूफान, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। ह्यूमिडिटी का स्तर 70 से 55 प्रतिशत के बीच बना रहेगा।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 29 जून को हालात और अधिक सक्रिय हो सकते हैं। पूरे दिन सुबह, दोपहर, शाम हर समय गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तापमान थोड़ा गिरकर अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक रहेगा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 30 जून को मौसम कुछ शांत रहेगा। बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन कोई चेतावनी नहीं दी गई है। 1 जुलाई को गरज के साथ बारिश हो सकती है, परंतु चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 2 और 3 जुलाई को भी बारिश या गरज-चमक हो सकती है, लेकिन दोनों ही दिनों के लिए "नो वार्निंग" दी गई है। तापमान 33–35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26–27 डिग्री के आसपास रहेगा।
सप्ताह की शुरुआत में जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहीं सप्ताह के अंत तक यह गिरकर 33–34 डिग्री तक आने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 27 से घटकर 26 डिग्री तक आ सकता है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
Tagsएनसीआरएनसीआर में दो दिनों का येलो अलर्टयेलो अलर्टNCRYellow alert for two days in NCRYellow alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





