भारत

दूल्हे ने कर दिया कांड...सकते में परिजन, थाने पहुंचा मामला

jantaserishta.com
24 April 2024 8:51 AM IST
दूल्हे ने कर दिया कांड...सकते में परिजन, थाने पहुंचा मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

11वीं की छात्रा और वहां पढ़ाने वाले शिक्षक में प्रेम संबंध हो गए।
कानपुर: कानपुर दक्षिण में हनुमंत विहार क्षेत्र स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा और वहां पढ़ाने वाले शिक्षक में प्रेम संबंध हो गए। छात्रा ने घर में बात बताई तो परिजनों ने शादी तय कर दी। मंगलवार को एक गेस्टहाउस में बारात आनी थी। दुल्हन दूल्हा इंतजार करती रही। इधर शादी से दो दिन पहले दूल्हा दूसरी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। जिसके बाद वधू पक्ष ने वर पक्ष पर पांच लाख और कार की मांग पूरी नहीं होने पर बारात न लाने का आरोप लगा हनुमंत विहार पुलिस से शिकायत की।
हनुमंत विहार के पीड़ित पिता ने बताया बेटी नौबस्ता के एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा है, वह बालिग है। वहीं का शिक्षक बेटी को ट्यूशन भी पढ़ाने आता था। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने शादी की इच्छा जताई तो रिश्ता तय कर दिया। 23 अप्रैल को विवाह था। 21 अप्रैल को युवक गायब हो गया। परिजनों ने नौबस्ता थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं शादी से पूर्व वर के नजर नहीं आने पर पूछा तो दहेज में पांच लाख और कार की मांग करने लगे। मंगलवार को वधू पक्ष ने डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार से शिकायत की।उन्होंने हनुमंत विहार पुलिस को जांच सौंपी। नौबस्ता थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया जांच में सामने आया है वह प्रेमिका के संग गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story