भारत
दो दिवसीय सीईटी परीक्षा आज से, 13 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
jantaserishta.com
26 July 2025 10:21 AM IST

x
चंडीगढ़: हरियाणा में दो दिन चलने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 शनिवार से शुरू हो रही है। सभी जिलों के एग्जाम सेंटर्स पर पहली पारी में सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी, जो 11.45 बजे तक चलेगी। दूसरी में परीक्षा दोपहर 3.15 बजे से 5 बजे तक होगी। राज्य सरकार ने सीईटी परीक्षा को पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं।
सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 के लिए हरियाणा में लगभग 1,338 सेंटर बनाए गए हैं, जहां दो दिन में करीब 14 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। शनिवार को दोनों शिफ्ट में करीब 7.7 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए कुल अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 13 लाख है।
करनाल जिले में सीईटी परीक्षा के लिए 53 सेंटर बनाए गए हैं। जींद जिले के अभ्यर्थी करनाल में परीक्षा देंगे। करनाल के अभ्यर्थियों को सेंटर पंचकूला और यमुनानगर गया है। करनाल में करीब 70 हजार अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा देंगे। परीक्षा देने करनाल आए अभ्यर्थियों ने सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अच्छी व्यवस्थाएं हैं। बसें टाइम पर पहुंचा रही हैं।
करनाल के रोडवेज अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी पंचकूला या यमुनानगर परीक्षा देने जा रहे हैं, उनके लिए पूरी व्यवस्था है। रात 2 बजे से बसें अभ्यर्थियों के लिए लगाई गई हैं। जींद से भी आने वाले अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं हैं।
इसी तरह जींद और चरखी दादरी समेत हरियाणा के अन्य जिलों में अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। हरियाणा सरकार ने 26-27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा के लिए फ्री बस सेवा की व्यवस्था की है। उत्तर रेलवे ने भी हरियाणा में सीईटी परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। अलग-अलग जिलों में कुछ प्रमुख स्थानों पर अभ्यर्थियों के ठहरने की सुविधाएं हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





