भारत

दो शातिर ठग पुलिस के हत्थे चढ़े, ATM में लोगों की मदद का झांसा देकर करते खेल, सब हैरान

jantaserishta.com
15 Jan 2026 8:46 AM IST
दो शातिर ठग पुलिस के हत्थे चढ़े, ATM में लोगों की मदद का झांसा देकर करते खेल, सब हैरान
x
पढ़ें पूरी खबर.
बांदा: यूपी के बांदा में पुलिस ने दो ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो एटीएम में लोगों की मदद का झांसा देकर पहले तो कार्ड बदल लेते थे. इसके बाद उनके खातों से पैसे निकालकर रफूचक्कर हो जाते थे. पुलिस ने दोनों अंतरराज्यीय बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
आरोपियों के कब्जे से कई एटीएम व कैश बरामद किया गया है. दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं. बांदा सहित आसपास के जिलों में बड़े क्राइम को अंजाम देते थे. इनके खिलाफ कई गंभीर केस भी दर्ज हैं. एसपी पलाश बंसल ने इनकी क्राइम कुंडली खंगालने के आदेश दिए हैं. साथ ही ऐसे लोगों से सतर्क व सुरक्षित रहने की अपील की है.
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि बांदा में एटीएम बदलकर लोगों के खातों से पैसा निकाला जा रहा है. इस पर एसपी ने दो टीमों को लगाया. पुलिस ने सर्विलांस और सूचना के आधार दो आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एटीएम के पास लाइन में लगे लोगों की मदद के बहाने उनके एटीएम पिन की जानकारी कर लेते थे. इसके बाद उनका कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम दे देते थे. बाद में उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे.
बीते दिनों आरोपियों ने बांदा में दो घटनाओं को अंजाम दिया है. दोनों आरोपियों के नाम राजू और अनिरुद्ध हैं, जो मध्य प्रदेश के पन्ना के रहने वाले हैं. इनके कब्जे से चोरी के 5 एटीएम, 32 हजार रुपये, एक मोबाइल बरामद हुआ है. आरोपी राजू के खिलाफ 5 केस चित्रकूट और भदोही में दर्ज हैं.
ASP मेविस टॉक ने कहा कि कोतवाली में सूचना मिली कि कुछ लोग एटीएम में बुजुर्ग लोगों को मदद का झांसा देकर उनका कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेते थे. सूचना मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कोतवाली और एसओजी टीम को लगाया गया. टीमों ने दो अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story