भारत

यूपी में जल परिवहन के लिए दो क्रूज स्वीकृत

jantaserishta.com
31 Aug 2023 11:03 AM IST
यूपी में जल परिवहन के लिए दो क्रूज स्वीकृत
x
पढ़े पूरी खबर
यमुना में वृंदावन से लेकर गोकुल तक जल परिवहन के लिए दो क्रूज स्वीकृत हो चुके हैं। इनकी क्षमता 400 सवारियों की होगी। इनके संचालन को करीब 40 करोड़ रुपये का टेंडर सितंबर में निकाला जाएगा। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक स्टीमर भी आएंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा यमुना में जल परिवहन का प्रस्ताव सांसद हेमा मालिनी के जरिए तत्कालीन मंत्री नितिन गडकरी को भेजा गया था।
टीम ने सर्वे कर डीपीआर बनाई थी। वर्तमान जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी अब परियोजना को आगे बढ़ाया है। मथुरा में वृंदावन से लेकर गोकुल तक यमुना में चलने के लिए दो क्रूज आवंटित किए गए हैं। इनके संचालन के लिए 40 करोड़ के टेंडर सितंबर माह में निकाले जाएंगे। इनके अलावा करीब छह स्टीमर भी चलेंगे।
22 किमी होगा मार्ग, 11 स्थानों पर बनेंगे टर्मिनल
वृंदावन से गोकुल तक का जलमार्ग 22 किमी लंबा होगा, जहां पर्यटक क्रूज से कई स्थानों पर उतर और चढ़ सकते हैं। इस मार्ग में कुल 11 स्थानों पर टर्मिनल बनेंगे। इनमें जुगल घाट, विहार घाट, केशी घाट, देवराहा बाबा घाट, पानीगांव, कंसकिला, स्वामी घाट, विश्राम घाट, सुदर्शन घाट, गोकुल घाट और गोकुल बैराज पर टर्मिनल बनेंगे।
बता दें कि यमुना पर जलमार्ग विकसित करके गोकुल, मथुरा और वृन्दावन को क्रूज के जरिए जोड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मथुरा और वृंदावन को क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए यमुना पर जलमार्ग विकसित किया जाएगा। यह कदम क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मद्देनजर उठाया गया है।
मथुरा और वृन्दावन भगवान कृष्ण की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध हैं और हर साल बड़ी संख्या में यहां तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं। दोनों ही शहर आस-पास हैं इसलिए इनमें बने मंदिर और पवित्र स्थल एक दिन में देखे जा सकते हैं। क्रूज से यहां पहुंचने में आसानी होगी। यह उम्मीद की जा रही है कि इससे यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story