भारत

दो करोड़ की रंगदारी, आरोपी बोला- अपने मां-बाप को मार दिया, तो...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 April 2022 9:20 AM IST
दो करोड़ की रंगदारी, आरोपी बोला- अपने मां-बाप को मार दिया, तो...मचा हड़कंप
x
पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है।

कानपुर: सोमानी स्टील्स के मालिक और उद्योगपति नरेश सोमानी ने काकादेव के एक शातिर पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। कानपुर के स्वरूप नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है। स्वरूप नगर निवासी सोमानी स्टील्स के नरेश सोमानी ने पांडुनगर काकादेव निवासी राजेश उर्फ गुड्डू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नरेश सोमानी के मुताबिक आरोपित उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है। उसने पहले भी डिमांड रखी थी जिन्हें पूरा किया गया। जिससे उसका दुस्साहस बढ़ गया और अब वह दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहा है। नरेश सोमानी के मुताबिक उन्होंने राजेश सिंह के खिलाफ 2019 में भी एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने चार्जशीट लगा दी थी।
नरेश सोमानी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपित उन्हें धमकी दे रहा है कि उसने वाराणसी में अपने मां-बाप को मार दिया था तो उद्योगपति क्या चीज है। आरोप लगाया कि वह कहता है कि वाराणासी में बाहुबली नाम से प्रसिद्ध है। अगर उसकी डिमांड पूरी न हुई तो उद्योगपती समेत पूरे परिवार को मार डालेगा।
एडीसीपी वेस्ट बृजेश श्रीवास्तव ने कहा, 'उद्योगपति की तहरीर पर धारा 386 (भय दिखाकर वसूली करना), 506 (जान से मारने की धमकी देना) मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि जो पूर्व में डिमांड पूरी की गई है, वह किन कारणों से की गई थी।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story