भारत
पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
25 March 2026 2:09 PM IST

x
कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत हैं.
सिवान: बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत हैं। इस बीच, सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए।
दोनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लहजी बसंतपुर के समीप कुछ अपराधकर्मी अपराध की योजना बना रहे हैं तथा किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंतपुर थाना पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में उक्त स्थल की पुलिस घेराबंदी कर रही थी, तभी पुलिस टीम को देखकर अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस टीम ने भी तत्काल मोर्चा संभाल लिया और आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो अपराधकर्मी घायल हो गए। घायल अपराधियों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, घायल अपराधियों में एक की पहचान रोहित शर्मा के रूप में की गई है, जो बसंतपुर ज्वेलरी शॉप लूट, खोरीपाकर लूट, बगौरा लूट एवं हैदराबाद खजाना ज्वेलर्स लूटकांड सहित कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है, जबकि दूसरे की पहचान रोहित कुमार उर्फ रिशु के रूप में हुई है, जो बसंतपुर लूटकांड में संलिप्त रहा है।
चिकित्सकों ने बताया है कि दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही सिवान के पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज भी घटनास्थल पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इनलोगों के साथ और कितने लोग यहां मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





