भारत

पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 अपराधी घायल, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

jantaserishta.com
8 July 2023 1:56 PM IST
पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 अपराधी घायल, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी
x
अपराधी के होश में आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
रांची: झारखंड के गिरिडीह में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें दो अपराधी घायल हुए हैं। घायल अपराधी की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों का गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था।
गिरिडीह शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशलुंड कोलीमारण के पास अपराधियों के जमा होने की सूचना पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो वे भागने लगे। भागते हुए अपराधी बाबाजी कुटिया रोड की तरफ घुस गए। एक निर्माणाधीन पुलिया के पास अपराधी फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। घायल हुए दो अपराधियों के अलावा उनके बाकी साथी भागने में सफल रहे। सुबह मुख्यालय डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि घायल अपराधी के होश में आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story