भारत

वाहन चोरी और छिनैती में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Oct 2025 11:01 AM IST
वाहन चोरी और छिनैती में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद में कोतवाली नगर थाना टीम ने लूट, छिनैती और चोरी के कई मामलों में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इनके कब्जे से दो छीने गए मोबाइल, एक चोरी की मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, एक कारतूस और 2100 रुपये बरामद किए हैं।
घटना गुरुवार देर रात की है, जब कोतवाली नगर पुलिस आर्य फार्महाउस के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। दोनों ने रुकने के बजाय बाइक को गौरंग कंपनी की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल गई।
पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सहारनपुर निवासी शिवा उर्फ शिवम के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। दूसरे बदमाश, मुकेश को भी पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे एनसीआर क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोटरसाइकिल चोरी करते थे और फिर उसी बाइक से लोगों के मोबाइल, पर्स और अन्य सामान छीनकर फरार हो जाते थे। बरामद मोटरसाइकिल को उन्होंने कुछ दिन पहले रामलीला ग्राउंड के पास से चोरी किया था।
30 सितंबर 2025 को उन्होंने एमएमजी अस्पताल के सामने एक लड़के से और नंदग्राम में एक ऑटो सवार से मोबाइल छीने थे। वे नई वारदात की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चेकिंग अभियान चला रही है। इस कार्रवाई में बरामद मोबाइल और मोटरसाइकिल को चोरी की घटनाओं से जोड़ा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की गहन जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story