भारत

पुलिस से मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Dec 2025 10:52 AM IST
पुलिस से मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
x
बड़ी सफलता हासिल की है.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान हत्या में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया। थाना अंकुर विहार पुलिस टीम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सर्विस लेन पर गढ़ी कट्टैया कट से आगे एक खाली प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि डाबर तालाब क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़ी कट्टैया से सभापुर अंडरपास की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सतर्कता बढ़ाते हुए उसी मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी।
कुछ ही देर में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गढ़ी कट्टैया की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया और मोटरसाइकिल मोड़कर खाली प्लॉट की ओर भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पीछे बैठे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद घायल बदमाश और उसके साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम अफसर बताया, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान शहजाद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार इन बदमाशों ने दिनांक 11 दिसंबर को एसएलएफ वेद विहार, डीएलएफ निवासी सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। इस संबंध में थाना अंकुर विहार में पंजीकृत है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घायल बदमाश अफसर के खिलाफ लूट और चोरी के अलग-अलग राज्यों में करीब 12 केस दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story