
x
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्त को तंमचे व जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 के दृष्टिगत जनपद में अपराध नियंत्रण, अवैध शस्त्र के कारोबार की रोकथाम व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन एवं क्षेत्राधिकारी सदर सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी फतेहपुर धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आज थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों हर्ष पुत्र तीरथपाल निवासी ग्राम कमाली थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर व विपिन सैनी पुत्र यशपाल निवासी ग्राम कमालपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को ग्राम जयसिंघा कट से क्वान्टम कालेज की ओर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया है।
Next Story





