
x
एफआईआर दर्ज
Ranchi रांची। जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में कारोबारी से रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के लिए घर के सामने बम विस्फोट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और बम बनाने की सामग्री बरामद की है। बसरी गांव के एक व्यवसायी ने ठाकुरगांव थाने में 3 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात अपराधियों ने उनके मोबाइल पर फोन कर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, रंगदारी की रकम नहीं देने पर अपराधियों ने उनके घर के सामने बम विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के बाद ठाकुरगांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक खलारी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार, पुअनि दिलीप कुमार, पुअनि पंकज कुमार यादव, सअनि सुरेश कुमार दास और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की।
इस दौरान जानकारी मिली कि रंगदारी की रकम लेने के लिए अपराधियों ने व्यवसायी को ठाकुरगांव-पिठौरिया रोड पर बुलाया है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और टीवीएस राइडर बाइक बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर भाटबोड़ेया गांव के करबला मुहल्ले के पास जंगल से बम बनाने की सामग्री और अवशेष बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी मोजीब अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsरांचीठाकुरगांवरंगदारीबम विस्फोटकारोबारीगिरफ्तारीपुलिस कार्रवाईमोबाइल फोनमोटरसाइकिलबम सामग्रीविशेष टीमअब्दुल रहीममोजीब अंसारीबरामदसुरक्षाएफआईआरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





