
x
बड़ी कार्रवाई.
मिर्जापुर: मिर्जापुर के अहरौरा पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो शातिर अन्तर्जनपदीय गो तस्करों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में घायल दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 45 गोवंश और कट्टे के साथ कारतूस बरामद किया है।
बीती रात अहरौरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अहरौरा के जंगल के रास्ते चंदौली होते हुए गोवंश बिहार ले जाया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बैजू बाबा तपस्थली जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में (भल्दरिया) हिनौता गांव में आरोपियों को रोका। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों गो-तस्कर के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में घायल रामबच्चन यादव और रामप्रकाश यादव को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई। आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा व दो खोखा कारतू और 45 गोवंश को बरामद किया गया है।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पुलिस जानकारी मिली थी कि गाय की तस्करी कर चंदौली के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाब कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी गो तस्करी के केस दर्ज हैं। पुलिस की ओर से इस मामले में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
इससे पहले बलिया में भी 23 फरवरी को पुलिस ने 25 हजार के इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि हुसैनाबाद मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





